डी ए वी कॉलेज कानपुर के एमएससी सांख्यिकी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर कोर्स सिलेक्शन किए जाने में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दूरभाष पर इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी गई, महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भी अवगत कराया गया, स्वयं छात्र-छात्राएं भी विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का बयान आला अधिकारियों से कर चुके हैं।

 

तीसरी बार कोर्स चयन किए जाने की तिथि विस्तारित की गई है, परंतु अभी तक उपरोक्त छात्र-छात्राओं के लिए समर्थ पोर्टल पर कोई समाधान नहीं निकल सका है। विश्वविद्यालय के उपरोक्त आदेश के अनुसार उक्त कार्य हेतु अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 घोषित की गई है।

 

परन्तु समर्थ पोर्टल पर कोर्स चयन न हो पाने के कारण एमएससी सांख्यिकी के बच्चों का परीक्षा में शामिल हो पाना अभी भी कठिन प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *