दिनांक 12.03.2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट्रल कार्यालय, स्वरूपनगर में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु एक ब्रीफिंग आयोजित की गयी।

उक्त ब्रीफिंग में *थाना बेकनगंज, सीसामऊ, नवाबगंज, अनवरगंज एवं ग्वालटोली* में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित कार्यों का प्रभार देख रहे संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निम्न प्रमुख निर्देश दिए गए—

 

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की स्पष्ट, तथ्यपरक एवं संतोषजनक आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अंकित की जाए।

 

प्रकरण के निस्तारण से पूर्व संबंधित अभिलेखों एवं तथ्यों का भली-भांति परीक्षण किया जाए तथा पोर्टल पर कॉपी-पेस्ट अथवा सामान्य/औपचारिक उत्तर देने से पूर्णतः बचा जाए।

आवश्यकता पड़ने पर शिकायतकर्ता से दूरभाष अथवा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर समस्या का व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *