अलविदा जुम्मा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस आयुक्त महोदय ने किया स्थलीय निरीक्षण
दिनांक 13/03/2026 को अलविदा जुम्मा की नमाज को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत *पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल* द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा मस्जिदों एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात *पुलिस बल की ड्यूटी, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था* का जायजा लिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमाज के समय पर्याप्त सतर्कता बरती जाए तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस बल को निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली* सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
