जागरूकता कार्यक्रम – डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर

“सुरक्षित डिजिटल भुगतान”

भारतीय रिज़र्व बैंक ‘हर पेमेंट डिजिटल अभियान’ के तहत 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह का आयोजन कर रहा है, ताकि डिजिटल भुगतान के सुरक्षित इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके। इस वर्ष के जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सुरक्षित डिजिटल भुगतान’ है, जिसमें ‘थोड़ा ध्यान से’ संदेश पर विशेष महत्व दिया गया है।

इसी दिशा में, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर द्वारा 13 मार्च 2026 को Deaf and Envision School, कानपुर के विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं द्वारा सुरक्षित डिजिटल भुगतान के महत्व और डिजिटल भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।

प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग आचरण के संबंध में क्या करें और क्या न करें के बारे में भी बताया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि भुगतान प्राप्त करने हेतु QR कोड स्कैन करने या PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने एवं ‘बहुत अच्छा लगने वाले’ ऑफ़र के झांसे में न आने की सलाह दी गई।

प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार के भुगतान करने से पहले राशि और प्राप्तकर्ता का नाम हमेशा जाँचने के लिए भी सूचित किया गया। आम जनता से अनुरोध किया गया कि वे डिजिटल गिरफ्तारी की धमकियों से सावधान रहें, क्योंकि कानून में डिजिटल गिरफ्तारी जैसा कुछ भी इंगित नहीं है। यह पैसे ऐंठने का एक स्कैम है।

इस अवसर पर Principal Bhawana Mishra, Shayama Mishra, Managing Director Shiv Sharan Mishra तथा Director of Operations Srajan Mishra भी उपस्थित रहे।

भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *