61 वां वर्ष है जो 05 अप्रैल 2026 को क्राइष्ट चर्च इण्टर कालेज, माल रोड में
आज दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर की एक विशेष बैठक संडे स्कूल हॉल क्राइष्ट चर्च, माल रोड कानपुर में बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता पादरी जितेन्द्र सिंह के द्वारा की गयी। इस सभा में कानपुर शहर के सभी प्रमुख चर्चा के लोग उपस्थित हुये यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर उ०प्र० की एक मात्र ऐसी कमेटी है जो पिछले 60 वर्षों से भी अधिक मसीहो के बीच में कार्य कर रही है।इस वर्ष यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का अयोजन का 61 वां वर्ष है जो 05 अप्रैल 2026 को क्राइष्ट चर्च इण्टर कालेज, माल रोड में सुबह 02:00 बजे से आयोजित की जायेगी। जिसमें मसीह समाज के सभी लोग सम्मिलित होते है। साथ ही प्रभु यीशु मसीह के जी उठने की झांकी भी प्रस्तुत की जाती है। इस वर्ष प्रभु यीशु के जी उठने की झांकी (स्किट) को करने के लिये तमाम प्रमुख कलाकारों को चयनित किया गया है। इस वर्ष ऐसी एतिहासिक झांकी प्रस्तुत की जायेगी जो सर्वश्रेष्ठ ‘झांकी होगी। शहर के तमाम प्रमुख जिम्मेदार लोगो ने मिलकर निर्णय लिया है कि हम मिलकर एकता के साथ मसीह समाज की भलाई के लिये कार्य करेगें व 61 वर्ष से होने वाली यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करेगें। इसे सफल बनाने के लिये लगभग 300 जिम्मेदार लोगो की सब-कमेटिया जिसमें वालन्टियर कमेटी, ग्राउन्ड कमेटी, अशर्श कमेटी, पब्लिसिटी कमेटी, म्युजिक कमेटी, प्रार्थना कमेटी, मीडिया कमेटी, स्किट कमेटी प्रमुख रूप से बनाई गयी और इन सब-कमेटियों के संयोजको को भी नियुक्त किया गया है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में हजारो लोगो की आने की तैयारी की गयी है। इस सभा में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पादरी जितेन्द्र सिंह, महासचिव डॉ सी०डैनियल, उपध्यक्ष पादरी अभिषेक लायल, पादरी अनिल गिल्बर्ट, पादरी संजय आल्विन, भाई नोएल जॉर्ज, कोषाध्यक्ष मिसेज हैलिना सिंह एवं पादरी संतोश पाण्डेय, पादरी अनिल ज्ञान प्रकाश, पादरी विक्की लॉरेन्स, पादरी पप्पू यादव, भाई विनय मैसी, मिसेज ग्रेस लायल, पादरी आदित्य सविता, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी मिशेल सहाय, पादरी जॉन शिवपुरी, भाई प्रवीन, पादरी रंजीत कुमार अन्य लोग मौजूद थे।
