यशोदा नगर जामा मस्जिद में संपन्न हुई ‘अलविदा’ की नमाज
कानपुर। रमजान के आखिरी जुमे पर यशोदा नगर जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने उत्साह के साथ नमाज अदा की। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मस्जिद में ज्यादा नमाजियों की तादाद को लेकर दो बार कुत्बा के साथ नमाज अदा कराई गई। प्रशासन रहा सतर्क परिंदा भी पर ना मार सके अलविदा की नमाज से पहले पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग किसी भी प्रकार के कोई शरारती तत्व हरकत ना कर पाए इस बात का पूरा ध्यान रखते हुए फ्लैग मार्च पुलिस करती रही। मुस्लिम समाज में रमजान का मुबारक महीना बड़े ही अदब और एहतराम के साथ मनाया जाता है। प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता के साथ अलविदा की नमाज कराई। राष्ट्रीय लोक दल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने बताया कि नमाज प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता के साथ नमाजियों को नमाज अदा कराई गई किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया क्षेत्रीय लोगों ने नमाज के बाद प्रशासन का धन्यवाद किया।प्रशासनिक मुस्तैदी सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए राष्ट्रीय लोक दल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान डीसीपी साऊथ दिपेन्द्र नाथ चौधरी,एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम और नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र में यातायात और कानून व्यवस्था सुचारू बनी रही। नमाजियों ने शांतिपूर्ण ढंग से इबादत कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
