अपडेट
कानपुर पुलिस कोडीन युक्त कफ सिरप के प्रकरण में लगातार कार्यवाही कर रही है इसमें पुलिस विनोद अग्रवाल और उनके पुत्र शिवम अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है इसी कड़ी में पुलिस ने इनके साथी प्रभात खरे को लखनऊ से गिरफ्तार किया है ,,, डीसीपी क्राइम एस के सिंह ने बताया कि पुलिस द्बारा पूछताछ में प्रभात ने बताया कि विनोद अग्रवाल और शिवम अग्रवाल ने कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल किया था और मेरी पत्नी के नाम से ध्रुव फार्मास्यूटिकल्स नाम की एक फॉर्म भी खुलवाई थी जिसके माध्यम से वैध दवाओं की आपूर्ति की आड़ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी की जा रही थी और एक फर्जी फर्म श्रीराम मेडिकल एजेंसी के नाम से फर्जी बिल तैयार करके दवाओ को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न जिले जिसमें सीतापुर लखीमपुर खीरी बहराइच पर बेचा जा रहा था ,,,,, डीसीपी ने बताया कि इस कार्रवाई मे एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा की टीम शामिल थी यह अभियान लगातार जारी रहेगा आरोपी प्रभात खरे से आगे पूछताछ की जा रही है।
