*उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*

 

दिनांक 14.03.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दृष्टिगत, *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव* महोदय द्वारा सेन्ट्रल ज़ोन में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।

 

इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *