कानपुर
साढ थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में हुआ खूनी संघर्ष,
दो पक्षों में जमकर मारपीट से इलाके में फैला तनाव।
एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल एक की हालत नाजुक
ग्रामीणों का आरोप—पुलिस समय पर सक्रिय होती तो शायद टल सकता था खूनी संघर्ष।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पूरे मामले की जांच शुरू।
सांढ थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल – एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
