आज दिनांक 15.03.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दृष्टिगत, *पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी* महोदय द्वारा श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के साथ में दक्षिण जोन में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्र कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनातकर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है, भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *