आज 15/03/26 दिन रविवार मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान मे 14वां स्थापना दिवस पर भण्डारे का आयोजन राम जानकी मंदिर हूलागंज कानपुर मे हुआ। संस्था लगातार समाजिक कार्य करती है,उसी क्रम मे प्रति वर्ष की भांति भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया,भण्डारे का शुभारंभ बच्चो को प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया कि संस्था मुख्य रूप से निराश्रित गरीब बच्चो के लिए यथासम्भव कार्य करती रहती है उसी कड़ी मे यह कार्यक्रम हुआ,
प्रदेश महामंत्री भरत मिश्र ने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षो से समाजिक कार्यो मे बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करती आ रही है संस्था के सभी सदस्य निस्वार्थ रूप से समाज सेवा करते आ रहे है प्रति वर्ष स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है और अनवरत यह चलता रहेगा । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से,प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ,प्रदेश महामंत्री भरत मिश्रा,डा०लक्ष्मी शर्मा,अंकित गुप्ता,संदीप गुप्त,धीरेन्द्र बाजपेई,विक्रम गुप्त,अजय अवस्थी,जगदीश जायसवाल, मनोज राठौर,राकेश गुप्ता, नीलेश तिवारी, हितेश अग्रवाल, सुजीत शर्मा,अनिल सैनी, श्याम जी मिश्र ,निमिष गुप्ता,ज्ञानू शुक्ला, रहे
2026-03-15
