मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर पीडीए सेमिनार

 

पीडीए छात्रों को भाजपा सरकार वजीफे से वंचित कर रही

 

गैस के अभाव के कारण हॉस्टल तथा कोचिंग मंडी छोड़कर घर जा रहे छात्र

 

 

समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों, पीडीए टीम तथा 78 वार्ड अध्यक्षों द्वारा मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर सपा हॉल, 7- नवीन मार्केट में दिन में 2 बजे महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में ‘पीडीए सेमिनार’ आरंभ हुआ।

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

सर्वप्रथम अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सपा महानगर के सभी बूथों पर मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर, उनकी नीतियों तथा पीडीए मिशन को मजबूत करके 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया है।

 

अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने आगे कहा कि भाजपा पीडीए छात्रों के साथ भेदभाव कर रही है और उनकी छात्रवृत्ति में कटौती कर रही है, जिसकी वजह से छात्रों को महंगी शिक्षा ग्रहण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि शहर के छोटे-छोटे ढाबे गैस के अभाव में बंद हो गए हैं। छात्रों के हॉस्टलों में गैस की किल्लत के कारण छात्र हॉस्टल छोड़कर घर जा रहे हैं और गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।आज मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर पुनः यह संकल्प लिया गया कि 470 मलिन बस्तियों में पीडीए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ परिवर्तन का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नीतेंद्र यादव,सुधांशु मिश्रा,कुलदीप यादव,शीतला चरण वर्मा,सत्यनारायण गहरवार,फखरे आलम,परमवीर गंभीर,महेन्द्र सिह,दीपक खोटे,शादाब आलम,सुलेखा यादव,अरमान खान,राजेश गोंड कश्यप,सिंपल सिंह,दीप्ती सिंह,अनीता वर्मा,सोनी गुप्ता,अकील अहमद,इशरत इराकी,प्रवीन मिश्रा,अंशू बक्सरिया,प्रीतम सिंह,अजय श्रीवास्तव,मुकेश दीक्षित,तुषार श्रीवास्तव,मो कैफी,पंकज कुमार,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *