कानपुर
ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, व्हाट्सऐप स्टेटस बना चर्चा का विषय
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा विश्वबैंक इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके बेडरूम में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि मौत से पहले विवाहिता ने अपने व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था— “हम जो फैसले करते हैं, खुलेआम करते हैं।” यह स्टेटस अब पूरे मामले में चर्चा का विषय बन गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।डीसीपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।डीसीपी साउथ के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
