जेसीबी चालक की बड़ी लापरवाही से शास्त्री चौक क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, बिजली का खंभा गिरने से कई वाहन सहित व्यक्ति दबा

 

शास्त्री चौक चौराहे पर जेसीबी की बड़ी लापरवाही के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एक खाली प्लॉट में जेसीबी से खुदाई के दौरान बिजली के खंभे के पास की मिट्टी हट जाने से खंभा अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ा।उसी समय वहां मौजूद एक व्यक्ति खंभे की चपेट में आ गया और पास में बनी झोपड़ी समेत मलबे में दब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर किसी तरह व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। हादसे में आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी खंभे और मलबे के नीचे दब गईं।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जेसीबी चालक की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ, जबकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *