कानपुर। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
*राष्ट्र कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए आहुति*
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने विधिवत पूजन कर आहुति दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से कानपुर के विकास, राष्ट्र की प्रगति और पार्टी कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्साह से भरा नजर आया।
*कार्यकर्ताओं का आभार और उपलब्धियों पर चर्चा*
हवन-पूजन के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि यह एक वर्ष का कार्यकाल केवल मेरा नहीं, बल्कि उन हज़ारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने दिन-रात परिश्रम कर संगठन को बूथ स्तर तक जीवित और सक्रिय रखा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हमने ‘अंत्योदय’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य किया है।
हवन पूजन में उमेश निगम जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,शिवांग मिश्रा,रोहित साहू जन्मेजय सिंह ,सरदार रमिंदर सिंह,पारस मदान सत्यम गुप्ता ,सीमा एमबीए,विनय सिंह पटेल, सुनीता गौड़,अनुप्रिया दोषी, विधि राजपाल,अनुपम मिश्रा, दीपक सिंह,अभिमन्यु सक्सेना, हर्षित श्रीवास्तव लाला,अंशु ठाकुर,शुभम दीक्षित राम जी शुक्ला ,चंद्रमणि चौबे,पूनम कंवर,राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, यश जायसवाल, अभिराज सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
