
दिनांक: 16.03.2026
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र उस्मानपुर ईदगाह में रोज़ा इफ्तार का आयोजन
मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी गई
कानपुर समाजवादी पार्टी द्वारा किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में उस्मानपुर ईदगाह के सामने स्थित सेंट्रल क्लब में एक विशाल रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। खजूर से रोज़ा खोलने के बाद नमाज़ अदा की गई, जिसमें मुल्क की सलामती के साथ-साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दुआ मांगी गई।इस अवसर पर कहा गया कि रमज़ान के पवित्र दिनों में गरीबों की सेवा करने से जन्नत मिलती है। इसलिए इन दिनों भलाई के कार्यों में सबको बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम संयोजक किदवईनगर प्रभारी सुधांशु मिश्रा रहे
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,सुधांशु मिश्रा,आलोक मिश्रा,नंदलाल जयसवाल, अपर्णा जैन,नीतेंद्र यादव, आशीष चौबे, रीता जितेंद्र बहादुर, वीरसेन यादव,कमलेश ओमर,नीलम रोमिला सम्राट विकास,रजत मिश्रा,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह, सुलेखा यादव,दीपक खोटे,शादाब आलम,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,हुकुम सिंह,मो मेराज, जस्वेंद्र निषाद,शादाब खान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
