*आज दिनांक 16.03.2026 पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम.कासिम आबिदी महोदय द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व एवं शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में क्षेत्र के धर्मगुरुओं एवं आयोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई*

 

बैठक के दौरान महोदय ने कहा कि नवरात्रि एवं शोभा यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में शांति, आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से अपील की कि वे अपने-अपने अनुयायियों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

 

बैठक में शोभा यात्रा के मार्ग, समय, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसीपी पश्चिम महोदय ने निर्देशित किया कि शोभा यात्रा निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाली जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की भी अपील की गई।B

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *