
*कढ़ाई,कुकर, तवा और खाली सिलेंडर लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन/बेटियों की शादी में 2500 के सिलेंडर लेने को मजबूर हैं लोग*/ *प्रशासन शादी वाले घरों को विशेष आपूर्ति करवाए*
कानपुर।आज कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में गैस की किल्लत,गैस की कालाबाजारी और हाल में गैस की कीमतें बढ़ाने के विरोध में अध्यक्ष पवन गुप्ता और कांग्रेस नेता कृष्णमणि देव सिंह उर्फ टिल्लू ठाकुर के नेतृत्व में गुजैनी में हाथों में खाले कुकर,कढ़ाई,तवा,गैस सिलेंडर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और सरकार में लापरवाही और नाकामी का आरोप लगाया।कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की संवेदनहीनता को जनता के बीच उजागर किया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह मोदी सरकार की गलत नीतियां और विफलता का ही नतीजा है कि एक तरफ तो गैस की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं और गैस की किल्लत और कालाबाजारी की नौबत आ गई है।लोगों को बेटियों की शादी में 2500 के सिलेंडर लेने पड़ रहे हैं।लोगों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं।साहलग,होली मिलन और रमजान के माहौल में लोगों के घरों में मायूसी छा गई है।लोगों का बजट बिगड़ गया है और छोटे दुकानदारों,होटल मालिकों,ढाबा संचालकों का व्यापार प्रभावित हो गया है।लोग अब सिलेंडर के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं।कोचिंग हॉस्टल में बच्चों को रोटी नहीं मिल रही,ईद की सिवई फींकी पड़ रही है।लोगों को मैसेज आ रहे हैं पर सिलेंडर नहीं मिल रहा।
अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सब डरे हुए हैं कि कहीं सिलेंडर खत्म तो क्या होगा।कोई एजेंसी सही ज़वाब नहीं दे रही और लोग कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं।सरकार और प्रशासन का व्यवहार संवेदनहीन है।
गैस के दाम कम करो गैस की किल्लत खत्म करो के नारे लगे।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शासन प्रशासन से मांग करी कि शादी वाले घरों को गैस सिलेंडर की विशेष आपूर्ति दी जाए। साथ ही गैस की किल्लत की स्थिति को सुधारा जाए।किसी के साथ गैस के नाम पर कोई अवैध वसूली न हो।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,कृष्णमणि देव सिंह टिल्लू,हरप्रकाश अग्निहोत्री,आलोक मिश्रा,इकबाल अहमद,मुकेश दुबे,विकास सक्सेना,बृजेश शर्मा,अजय श्रीवास्तव शीलू,मनोज वाल्मीकि,विनोद अवस्थी,संजय श्रीवास्तव,रवि किशन भारती,रुक्मा देवी,अतीक अहमद,रमाकांत शर्मा,आशीष शुक्ला,रूपचन्द्र सचान,संजीव मिश्रा,शानू पांडे,कौशल किशोर अवस्थी,धर्मवीर गौतम,जगदीश मिश्रा,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान चंद्र सिंह,सोनू पांडे,बाल किशन आदि थे।
