कानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी छीनैति के विरुद्ध चलाए गए अभियान में जीआरपी ने एक शातिर को दबोचा
रेलवे स्टेशन पर हो रही चोरी छीनैति जैसी घटनाओं के बढ़ते हुए अपराधों पर रोकथाम के लिए जीआरपी एक्टिव मोड परऔर चेकिंग का अभियान चलाते हुए दिनांक 14 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से गश्त व चेकिंग करते हुए यात्री प्रतीक्षालय व समस्त प्लेटफॉर्मो , सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए एक नंबर प्लेटफ़ॉर्म के रेलवे ट्रैक का मुआयना करते हुए जा रहे थे इसी कड़ी में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए जीआरपी पूरे रेलवे स्टेशन के साथ रेलवे के समस्त अधीकृत क्षेत्र में रोजाना गश्त कर ही रही थी तभी खुफिया तंत्र की सूचना मिली की एक शातिर ने किसी यात्री का बैग छीना और रेलवे ट्रैक से गंगा पार की तरफ जा रहा है इसपर जीआरपी निरीक्षक ओम नारायण सिंह व पुलिस बल तत्काल रेलवे ट्रैक पर पार्सल साइड रेलवे पटरी के पास कूड़ा घर के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक और उससे पूछताछ व तलाशी ली तब शातिर ने अपना नाम पिंटू पुत्र अर्जुन निवासी घंटाघर चौराहा थाना कोतवाली जिला भागलपुर बिहार उम्र लगभग 45 वर्ष की जब अभियुक्त ने भागने की कोशिश करी जिस पर पुलिस बल ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसको गिरफ्तार किया जिसके पास से 1 एचपी कंपनी का लैपटॉप वह एक लैपटॉप चार्जर बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपए है , पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों और प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों का बैग , मोबाइल , पर्स आदि सामान चोरी कर लेता है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करी गई ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
ओम नारायण सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी , उपनिरीक्षक विनोद यादव , उपनिरीक्षक मनोज कुमार , उपनिरीक्षक सुनील कुमार ,हेड कांस्टेबल , शिव सिंह , रमेश सोनकर , हेड कांस्टेबल राजकमलवर्मा , हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , कांस्टेबल जयपाल सिंह थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
