कार्यालय नगर आयुक्त
नगर निगम, कानपुर
दिनांक: 18.03.2026
*नगर आयुक्त निकले प्रातः औचक निरीक्षक पर*
कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय द्वारा आज दिनांक 18.03.2026 को प्रातः 6.00 बजे शहर की सफाई व्यवस्था, घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था के दृष्टिगत मोतीझील मेट्रो स्टेशन के नीचे बेनाझाबर रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, परशुराम वाटिका, आयुक्त निवास/चैराहा, तिलक नगर, विजय इण्टरनेशनल मुख्य मार्ग, भैरवघाट चैराहा, मर्चेन्ट चैम्बर चैराहा, परमट चैराहा, सिविल लाइन्स वार्ड, लट्ठा कोठी वाली गली, सरसैयाघाट चैराहा/घाट, वी0आई0पी0 रोड, मेद्यदूत तिराहा, फूलबाॅग चैराहा, एल0आई0सी0 बिल्डिंग, बिरहाना रोड, तपेश्वरी मन्दिर आदि रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नांकित समस्या पाये जाने पर मौके पर सम्बन्धित अधिकारी को निराकरण हेतु निर्देश दिये गये:-
1. निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़कें बेनाझाबर रोड, परशुराम वाटिका मार्ग, तिलक नगर, रानीघाट चैराहा वी0आई0पी0 रोड से फूलबाॅग तक सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी *गयी।
*पब्लिक फीडबैक**
2. सिविल लाइन वार्ड के अन्तर्गत लठ्ठे वाली कोठी में सफाई एवं घर-घर कूड़ा संग्रहण के कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर डा0 मन मोहन आर्या मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री अमित कुमार जोनल स्वच्छता अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे, मौके पर निम्नलिखित निर्देश दिये गये:-
लठ्ठे वाली कोठी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, लेकिन जगह-जगह सीएण्डडी वेस्ट नाली में भरा हुआ पाया गया। नगर आयुक्त द्वारा मौके पर जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिये गये कि नाली के ऊपर से सीएण्डडी वेस्ट को हटाया जाये तथा नाली को साफ रखा जाये, जिससे जल निकासी में बाधा न उत्पन्न हो।
योग गैलेक्सी में सेग्रीगेशन हेतु हरे-नीले डस्टबिन पाये गये। भवन सं0 15/87 ई0 सिविल लाइन की भवन स्वामिनी से फीडबैक लेने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि यहाॅ सफाई होती है, परन्तु समय से सफाई कर्मचारी नही आते है, कूड़ा लेने हेतु गाड़ियाॅ भी समय से न आने के कारण हम लोगों को दिक्कतें होती है। इसके अतिरिक्त माह में तीन-चार दिन यह कार्य पर नही आते है। निर्देश दिये गये कि यहाॅ पर उच्चकोटि की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा अवकाश के दिनों में भी कार्य सुचारू रूप से होता रहे, इस पर सतर्क दृष्टि रखी जाये।
*लापरवाही पर कार्यवाही*
3. सरसैयाघाट चैराहे से घाट तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर गन्दगी पायी गयी। प्रातः 8.00 बजे तक उक्त मार्ग पर झाडू भी नही लगी हुयी पायी गयी, जबकि घाट की ओर स्नान करने वाले लगभग 100 से अधिक श्रद्धालु मार्ग पर पाये गये। इस पर रोष व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ने सिविल लाइन वार्ड के सफाई नायक श्री वीरेन्द्र को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के आदेश दिये गये तथा जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सफाई कराकर उसका जियोटैग फोटो भेजना सुनिश्चित करें।
*मन्दिर परिसर के चारो ओर अवैध विज्ञापन को हटाने के निर्देश*
4. निरीक्षण के दौरान बिरहाना रोड मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे व खम्भों पर क्यास्क व होर्डिंग्स लगी हुयी पायी गयी। साथ ही तपेश्वरी माता मन्दिर के अन्दर भी कई खम्भों में क्यास्क लगा हुआ पाया गया। निर्देश दिया गया कि अभियान चलाकर नवरात्रि पर्व से पूर्व सभी प्रकार के अवैध विज्ञापनों को हटाया जाये।
5. नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत तपेश्वरी मन्दिर परिसर व उसके आसपास का निरीक्षण किया गया। जोनल स्वच्छता अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मन्दिर परिसर के अन्दर/बाहर तीन पालियों में 27 सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी गयी है। साथ ही श्री शिवमंगल पुजारी तपेश्वरी माता मन्दिर से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखे हुए है, ताकि आवश्यकतानुसार तत्काल कार्यवाही की जा सके। मन्दिर के पुजारी द्वारा अवगत कराया गया किया मन्दिर के द्वितीय द्वार के पास जल निकासी में असुविधा हो रही है, इसका मुख्य कारण आगे गलीपिट में पानी का निकास द्वार छोटा है। निर्देश दिये गये कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, इस हेतु निकास द्वार को और चैड़ा किया जाये, ताकि जल निकासी में तेजी लायी जा सके।
6. निरीक्षण के दौरान जोनल स्वच्छता अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस क्षेत्र मंे कई स्थानों पर गलीपिट क्षतिग्रस्त होने के कारण जलनिकासी सुचारू रूप से नही हो पा रही है। निर्देश दिये गये कि जोन में जितनी भी क्षतिग्रस्त गलीपिट है, उसकी सूची तत्काल जोनल अभियन्ता को उपलब्ध करा दी जाये, जिससे युद्धस्तर पर क्षतिग्रस्त गलीपिट की मरम्मत हो सके।
(कार्यवाही-जोनल अभियन्ता-1)
*गलीपिट मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश*
नगर आयुक्त ने उक्त के अतिरिक्त समस्त जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उनके जोन में भी जो भी क्षतिग्रस्त गलीपिट है, उसकी मरम्मत हेतु सूची जोन के जोनल अभियन्ता को तत्काल उपलब्ध करा दे, जिससे युद्धस्तर पर गलीपिट की मरम्मत हो सके और बरसात के पूर्व जल निकासी के सारे अवरोध खत्म हो सके।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय*
