कानपुर में चैत्र नवरात्रि को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर घरों तक जगत जननी जगदंबा स्वागत की तैयारियां हो गई है। सभी मंदिरों को भव्य रूप दिया गया है।सुबह भोर पहर से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा, जिसे संभालने के लिए मंदिरों में बेरीकेडिंग लगाई गई हैं। मां के श्रृंगार के लिए देवी मंदिरों के पास डिजाइनर चुनरी, पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है।
बता दें कि कानपुर शहर के प्राचीन मंदिरों में शुमार बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर, हटिया स्थित बुद्धा देवी, बारादेवी, शास्त्री नगर स्थित काली मठिया, गोविंद नगर स्थित दुर्गा व बंगाली मोहाल स्थित काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। तपेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के एक दिन पहले अखंड ज्योति जलाने की श्रद्धालुओं ने बुकिंग कराई, मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में अखंड ज्योति जलाई जाती है
मंदिर के मंहत शिव मंगल ने बताया कि बताया कि नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आतें है, उनकी सुरक्षा को देखते हुए मंदिर में बेरीकेडिंग व 14 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि पर्व पर सुबह 4 बजे से मंदिरों के पट खुलेंगे साथ ही माता रानी की नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की जाएगी।
