बिधनू 18 मार्च आठ घंटे बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार : परिजनो की मांग आरोपियों के घर पर हो बुलडोजर की कार्रवाई , कई दलों के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने

 

 

बिधनू मे ग्यारह वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर आरोपियों ने शव को खेत में गड़ा था, देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचा तो बुधवार को परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद मामले में राजनीति शुरू हो गई, सत्ता पक्ष के वप्पक्ष के कई नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया

 

मृतक बच्ची के पिता ने बताया देर शाम दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उनकी ग्यारह वर्षीय मासूम खेत में बकरिया चराने के लिए गई थी, आरोप है, कि पड़ोस के रहने वाले शनि, कमल, आशीष के खिलाफ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर मासूम का शव गांव के किनारे उमाकांत के खेत में गाड़ दिया था, पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात शव घर पर पहुंचा। जहां पर बुधवार को परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनो को समझाना शुरू किया, लेकिन परिजन नहीं माने, लगभग पांच घंटे बाद भी शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर नहीं गए है।

 

फिर शुरू हुई मामले में राजनीति

 

मृतका के परिजनो से मिलने भाजपा के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र नाथ पासवान समेत कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौके पर पहुंची, उन्होंने परिजनो को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। चुनावी माहौल होने के चलते यहां पर भीम आर्मी, पासवान समाज मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे है।

पीड़ित पक्ष के द्वारा एसडीम को दिया गया ज्ञापन

 

मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी को परिजनो ने जिलाधिकारी के नाम लिखित पत्र देकर मांग की है, कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए। इसके साथ आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत परिवार को शास्त्र लाइसेंस दिलाया जाए। SDM अनुभव सिंह ने परिजनो की सभी मांगे कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी है, उन्होंने बताया कि परिजनो को जल्द आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी।

 

आठ घंटे बाद माने परिजन गांव किनारे खेत में दफनाया मासूम का शव

 

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी योगेश कुमार के समझाने पर पीड़ित परिवार मान गया डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि परिजनो और ग्रामीणों को मुकदमे की धाराओं को लेकर भ्रम था, जिन्हें धाराओं के बारे में विस्तृत से बताया गया, इसके साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। परिजनो ने पुलिस पर शव लेकर भागने का आरोप लगाया था, परिजनो की मर्जी से मासूम के शव को पुलिस लेकर जा रही थी, उन्होंने बताया कि बिधनू पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, दोनो को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा। शेष अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *