बकरी चरवाह की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

 

नरवल। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत पूरवामीर के पास साइन सिटी के अंदर बकरी चरा रहे चरवाह की करंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मौके पर ही मौजूद मृतक के भाई कल्लू ने परिजनों को पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर में पुरवामीर के निवासी सुरजन कोरी(55)पुत्र सोहन लाल प्रतिदिन की तरह बुधवार को सुबह अपनी बकरियों को चराने साइन सिटी पुरवामीर के जंगल में गया था। मौके पर मौजूद सुरजन का भाई कल्लू ने बताया कि बकरी चराते समय की एक बकरी को छोड़कर सभी आगे बढ़ती गई,परन्तु जो बकरी वही खड़ी रही जिसे आवाज लगाकर आगे बढ़ने को डंडा से धक्का दिया लेकिन बकरी टस से मस न हुई तो सुरजन हाथ से जैसे ही बकरी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो बिजली के खम्भे के खुले तार की चपेट में आ गया। चूंकि उस समय तार में करंट था जिससे सुरजन उसी में पूरी तरह झुलस गया फलस्वरूप मौके पर उसकी मौत हो गई।

 

महाराजपुर थाना अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में बिजली व्यवस्था को लेकर लापरवाही की बात सामने आई है।तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *