अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 20 व 21 मार्च को
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के लिए अंडर-16 खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 20 और 21 मार्च को कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल के0डी0एम0ए0 इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा-8 में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।
उन्होंने बताया कि 20 मार्च (शुक्रवार) को ‘ए’ से ‘पी’ वर्णमाला तक के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे, जबकि 21 मार्च (शनिवार) को ‘आर’ से ‘जेड’ वर्णमाला तक के खिलाड़ियों के साथ ही कानपुर देहात और कन्नौज के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
कौशल कुमार सिंह ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
