
आगामी ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा मस्जिदों का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण एवं आगामी रामनवमी शोभायात्रा के दृष्टिगत निर्धारित मार्ग का भी भ्रमण
आज दिनांक 19.03.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना मूलगंज क्षेत्रांतर्गत आगामी ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत ग़फ़्फ़ार मस्जिद, सूबेदार मस्जिद, मरकज मस्जिद, जुगन मस्जिद एवं बख्शु प्यादा मस्जिद का स्थलीय निरीक्षण किया व निरीक्षण के दौरान मस्जिदों के इमाम , प्रबंधन समितियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
• त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
• नमाज के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
• आगामी रामनवमी शोभायात्रा के दृष्टिगत निर्धारित मार्ग का भी भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे सभी आयोजन सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
