अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़, रावतपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी का जल्द खुलासा

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती के निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर पश्चमी जोन में डीसीपी व एसीपी के नेतृत्व में रावतपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।

थाना प्रभारी कमलेश राय ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई स्थानों पर दबिश दी, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ मादक पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, बल्कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। लगातार चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के चलते अराजक तत्वों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि क्षेत्र में अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया जा रहा पुलिस द्वारा जल्द ही खुलासा

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध (आपरेशन्स) श्री सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में दिनांक 19.03.2026 को थाना रावतपुर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा अभियान ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 49.388 किलोग्राम गांजा के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री विपिन ताडा द्वारा दी गई बाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *