स्वरूप नगर थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम की सयुंक्त कार्रवाई 25 हज़ार का ईनामी आरोपी राजू गिरफ्तार

 

सेंट्रल जोन के स्वरूप नगर थाना पुलिस का एक्शन ऑटो गैंग का पर्दाफाश, 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

 

कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश तहत डीसीपी,एसीपी के आदेशों का पालन करते हुए स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह सेंगर ने सहयोगी पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो गैंग के एक और वांछित आरोपी ₹25,000 का इनामी राजू उर्फ सलमान को धर दबोचा

 

जीएसवीएम अस्पताल के सामने एक सनसनीखेज वारदात हुई थी जहां ऑटो सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन की स्कूटी में टक्कर मारकर उससे स्कूटी और ₹3.90 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में थाना स्वरूप नगर में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी था फरार आखिरकार पुलिस ने गुप्त सूत्रो की सूचना से किया गिरफ्तार

 

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज कर सलाखों का रास्ता दिखाया जाएगा पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी चोरी समेत अन्य मामलों में शामिल रह चुका है।

 

पुलिस की सतर्कता और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से एक बड़ी लूट का खुलासा हुआ और गैंग के सभी आरोपी अब कानून के शिकंजे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *