*रमज़ान-होली की तरह नवरात्र-ईद भी मोहब्बत भाईचारे के साथ मनाएं।*
==================================
कानपुर 19 मार्च खानकाहे हुसैनी के खादिमों की एक मीटिंग खानकाहे हुसैनी, कर्नलगंज में इखलाक अहमद डेविड चिश्ती की अध्यक्षता में हुई जिसमें ईद-नवरात्र पर्व भी रमज़ान-होली की तरह मोहब्बत- भाईचारे के साथ मनाने की कानपुर शहरवासियों से अपील की साथ ही जिलाधिकारी/पुलिस कमिश्नर से साफ-सफाई बिजली पानी व सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग की गयी।
इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा कि नवरात्र का पर्व शुरु हो गया है और ईद सनिचर को है लेकिन अभी भी ईदगाहों मस्जिदों व मंदिरों के पास गंदगी है सड़कों की दशा भी खराब है ईदगाह मस्जिदों व नवरात्र पंडालों मंदिर जाने वाले मार्गो की दशा खराब है बड़ी ईदगाह बेनाझावर, छोटी ईदगाह नई सड़क, ईदगाह बगाही, ईदगाह जाजमऊ, ईदगाह गदियाना ईदगाह सुजातगंज व मस्जिदों व मंदिरों तपेशवरी मंदिर , बारादेवी मंदिर, चंद्रिका देवी मंदिर, जुवाला देवी मंदिर, वैभव लक्ष्मी मंदिर के आस पास साफ-सफाई होनी चाहिए सड़को की दशा खराब होने के साथ वहां अतिक्रमण भी फैला है। जिलाधिकारी से सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश नगर आयुक्त व केस्को महाप्रबंधक को हिंदू मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की विशेष सफाई अभियान चलाने बिजली व पानी की नवरात्र व ईद पर निर्बाध आपूर्ति देने के निर्देश देने की मांग की व पुलिस कमिशनर से ईदगाहों, मंदिरों, मस्जिदों, बाज़ारों, मेलों की सुरक्षा के लिए पुलिस को एलर्ट करने की मांग की।
खानकाहे हुसैनी के खादिमों ने कानपुर की आवाम से अपील की 1.ईद की नमाज़ अदा कर मुबारकबाद दे व घरों के लिए रवाना हो, 2.ईद की नमाज़ के बाद किसी भी तरह का बैनर पोस्टर लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन न करें, 3.ईद व नवरात्र पर्व पर लगने वाले मेलों में साउंड हार्न मानक के अनुसार बजाए, 4.मेलों में छोटे बच्चों का खास ख्याल रखें अफरा-तफरी से बचें, 5.बाईकों से तीन सवारी व स्टंट से परहेज़ करें, 6.जकात फितरे की रकम ज़रुरत मंदों को दे खानदान, पड़ोसी जो परेशान है उनको दे, 7.हम वतनी भाईयों के नवरात्र पर्व का सम्मान करें, 8.अफवाहों पर ध्यान न दे, 9.अफवाह फैलाने वाले की सूचना अपने क्षेत्र के चौकी-थाना प्रभारी को दे,10.हिंदू व मुस्लिम नौजवान कोई भी ऐसा नारा न लगाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, 11.गरीबों, मज़लूमों, यतीमों की मदद करने में धर्म न तलाशे, इस्लाम में फिजूलखर्ची करने को सख्ती से मना किया है किसी भी तरह की फिजूलखर्ची की नुमाइश न करें, 12. मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खान-पान के दुकानदार ख्याल रखें, 13.घरो से वज़ु बनाकर ईदगाहों व मस्जिदों में वक्त से पहंचे, 14.ईद कि नमाज़ सड़कों मैदानों फुथपाथों पर अदा न करें, शासन की गाइडलाईन का पालन करें किसी के बहकावे में न आए।
मीटिंग में इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, हाफिज़ मोहम्मद गुफरान, नसीम वारसी, हबीब आलम, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद शकील, कासिम अली मंसूरी, दिलशाद अज़हरी, मोहम्मद अज़मान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद तोसीफ, परवेज़ आलम वारसी, मोहम्मद मुज्जमिल, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।
