*इंसानों ने छीन लिया घरौंदा तो रूठ गई प्यारी गौरैया*

*कैंडल मार्च निकाल गौरैया संरक्षण को जागरूक किया*

*कानपुर 19 मार्च*: जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर गुजैनी स्टेट बैंक चौराहे से कैंडल मार्च निकालकर लोगों से विलुप्त हो रही गौरैया चिड़िया के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। कैंडल मार्च आसपास के क्षेत्र में घूमकर वापस स्टेट बैंक गुजैनी टेंपो स्टैंड चौराहे पहुंचा। इस अवसर पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य विनोद मिश्र ने कहा कि वातावरण में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण और पेड़ों की अंधाधुंध कटान बढ़ते शहरीकरण से गौरैया चिड़िया के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।पर्यावरण एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में गौरैया का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो मानव बस्ती के आसपास पेड़ों पर अपने घोसला बनाकर प्रजनन करती है किंतु बढ़ते शहरीकरण से पेड़ों के स्थान पर कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए। ऐसे में गौरैया के समक्ष आवास एवं दाना पानी एवं प्रजनन की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे धीरे-धीरे हर घर आंगन में चहकने फुदकने वाली ची ची करती चिड़िया गौरैया की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है।गौरैया मनुष्य के आसपास ही रहना पसंद करती है। हम सबके बचपन में घरों में आले होते थे। गौरैया उन आलो पर अपने घोसला बनाकर प्रजनन करती थी। गौरैया जैव विविधता का प्रतीक है। गौरैया कीट पतंगों को खाकर प्राकृतिक कीट नियंत्रण का काम करती है। गौरैया दिवस 2010 में पहली बार मनाना शुरू हुआ था। हमारी भारतीय संस्कृति में भी गौरैया को शुभ माना जाता है। हम लोग बचपन में सोकर उठते थे तो गौरैया घर आंगन में ची ची की आवाज करते सुनाई देती थी। हमारी संस्था पिछले अनेक वर्षों से गौरैया दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करती है। समय-समय पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएफओ एवं अन्य वन विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित कर निशुल्क घोसला वितरित करती रही है। तत्कालीन डीएफओ कानपुर श्रीराम कुमार जी उसके बाद एसडीओ वन विभाग श्री श्री उदयवीर सिंह जी को एवं तत्कालीन रेंजर श्री दीपक श्रीवास्तव जी को गुजैनी रामलीला मंच पर एवं अनेक विद्यालयों में आमंत्रित करके 200 निशुल्क घोसला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित करते थे। संस्था अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि इस वर्ष भी 21 घोसला निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर लोगों को गौरैया संरक्षण हेतु अपने घरों की छत पर सुरक्षित स्थानों पर लकड़ी का घोसला एवं उनके दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर विनोद मिश्र उमेश चंद्र शुक्ला, श्रीमती अनुसूया शर्मा, रमेश यादव गरिमा तिवारी श्रीमती रंजना शुक्ला ओम प्रकाश सिंह प्रह्लाद दुबे लव दुबे बालकिशन शुक्ला विजय बहादुर आदि लोग उपस्थित थे।

भवदीय

विनोद मिश्र, अध्यक्ष

जन जागृति मंच एवं सदस्य, दूरसंचार सलाहकार समिति

दिनांक

19 मार्च 2026

दिन गुरुवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *