थाना कलक्टरगंज पुलिस व सर्विलांश सेल, पूर्वी जोन की संयुक्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कलक्टरगंज क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के आरोपी आसपास देखे गए हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और लगभग रात्रि 10 बजे तीन अभियुक्तों—असद उर्फ अस्सू (निवासी थाना अनवरगंज क्षेत्र), पुष्पा उर्फ कासिफ (निवासी जनपद उन्नाव) एवं सूरज कश्यप (निवासी फूलबाग, कानपुर)—को गिरफ्तार किया गया; पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पिछले एक माह में उन्होंने दो बड़ी चोरी की घटनाएं की हैं, जिनमें एक घटना दिनांक 17 फरवरी 2026 की है जिसमें लगभग ₹70,000 से ₹80,000 नकद व अन्य सामान चोरी किया गया तथा दूसरी घटना में एक व्यापारी के घर से रात्रि के समय लगभग ₹3,00,000 नकद व अन्य सामान चोरी किया गया; अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम जब बरामदगी हेतु बताए गए स्थान पर पहुंची अभियुक्त द्वारा झाड़ियों में कुछ सामान का होना बताया गया जहाँ अभियुक्त ने पहले से ही तंमचा छुपा रखा था बरामदगी के दौरान अभियुक्त असद उर्फ अस्सू ने झाड़ियों में छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आड़ लेते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त असद के दाहिने पैर में गोली लगी; घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर है, जबकि अन्य दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा मौके से चोरी गया नकद नकद लगभग 70 हजार रूपए व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है, साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
