इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा आईएमए के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता आगामी “आईएमए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट”, जो 21 एवं 22 मार्च 2026 को कानपुर क्लब में आयोजित होना प्रस्तावित है, के संबंध में आयोजित की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव प्रो. डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. अर्चना भदौरिया (चेयरपर्सन, स्पोर्ट्स सब कमेटी), डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव), डॉ. विकास श्रीवास्तव (क्रीड़ा सचिव), डॉ. विनीत रस्तोगी (सह क्रीड़ा सचिव) एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव (कोऑर्डिनेटर) द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। इस अवसर पर सभी टीमों के ऑनर और कैप्टेंस भी उपस्थित रहे।

कानपुर हमेशा से अपने सदस्यों को स्वस्थ जीवनशैली, खेलकूद एवं आपसी सौहार्द के लिए प्रोत्साहित करता रहा इसी खेल भावना को प्रोत्साहित करने, चिकित्सक समुदाय में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 5 टीमें – Fortune Hospital , Ahana Hospital, Kanishk Hospital, Tulip Hospital एवं Regency Hospital भाग ले रही हैं तथा इस प्रतियोगिता में महिला चिकित्सकों की भी टीम भाग लेगी जो इसे अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं आकर्षक बनाती हैं।

पहला दिन – शनिवार, 21 मार्च 2026
निम्नलिखित लीग मुकाबले खेले जाएंगे:

1. Fortune Hospital V/s. Ahana Hospital

2. Kanishk Hospital V/s. Fortune

3. Kanishk Hospital V/s. Tulip Hospital

4. Tulip Hospital V/s. Regency Hospital

5. Regency Hospital V/s. Ahana Hospital

दूसरा दिन – रविवार, 22 मार्च 2026
दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला जारी रहेगी:

1. Fortune Hospital V/s. Tulip Hospital

2. Regency Hospital V/s. Kanishk Hospital

3. Tulip Hospital V/s. Ahana Hospital

4. Regency Hospital V/s. Fortune Hospital

5. Ahana Hospital V/s. Kanishk Hospital

लीग मैचों के उपरांत शीर्ष टीमों के मध्य सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसके पश्चात प्रतियोगिता का समापन एक रोमांचक एवं बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच के साथ होगा।

आईएमए पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं परिवार जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *