थाना काकादेव कानपुर नगर
दिनांक-20.03.2026
25 हजार का वांछित/इनामियां अपराधी सद्दाम , जो वर्ष 2013 में जनपद कानपुर नगर में हुई लूट की कई घटनाओं में संलिप्त था, के विरुद्ध घटनाओं के अनावरण उपरांत वर्ष 2014 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। उक्त अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था और लगभग 12-13 वर्षों से गिरफ्तारी से बचता रहा।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस क्रम में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, जिनके आधार पर अभियुक्त की लोकेशन महराजगंज, सोनौली एवं नेपाल क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त हो रही थी।
दिनांक 19.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त कानपुर नगर आया हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए *अभियुक्त सद्दाम* को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा फरारी के दौरान मेलों में दुकान लगाने का कार्य करना बताया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्य संकलित कर उसके आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव।
