
9 साल प्रदेश बेहाल, कांग्रेस का हाथों में ताला लेकर प्रदर्शन
कानपुर।प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौक से कोतवाली तक पदयात्रा निकालते हुए हाथों में ताले लेकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए कि 9 साल प्रदेश बेहाल कानपुर बदहाल।सबने 9 वर्षों को प्रदेश और कानपुर की जनता के लिए “निराशा और तकलीफ के 9 साल” करार दिया है।कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश के विकास को ताला लग गया है इसलिए हाथों में ताला लेकर प्रदर्शन कर जनता की तकलीफ बताई है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा की जनता को बढ़ते महिला अपराध,महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा है। सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है और केवल प्रचार-प्रसार के सहारे अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है। प्रदेश विशेषकर कानपुर में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, व्यापारी वर्ग आर्थिक दबाव में है, किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार जनता से किए गए वादों का जवाब दे और प्रदेश के विकास के लिए ठोस एवं पारदर्शी कदम उठाए।अध्यक्ष पवन गुप्ता,हरप्रकाश अग्निहोत्री,प्रतिभा अटल पाल,रितेश यादव,राजेश गौतम,शंकर दत्त मिश्रा,पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू,राकेश साहू,शांतनु दीक्षित,धर्मेंद्र सिंह,विनोद अवस्थी,दुर्गा मिश्रा,रामजी दुबे,अमरेंद्र प्रताप सिंह,जीतेंद्र गिरी,मुकेश कन्नौजिया,विनय पांडे,अकील अहमद,अमिताभ दत्त मिश्रा,राजकिशोर वर्मा,रवि बाजपई,राजेश सविता,राजेंद्र वाल्मीकि,फ़जल अमीर,आशुतोष शुक्ला,उमेश चंद्र वर्मा आदि थे।
