राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
11 मांह पहले हुए विनियमितिकरण के आदेश का अनुपालन न होने से व्याप्त है गसरा रोष
कानपुर। राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आज तहसील सदर कानपुर नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवकों के विनियमितीकरण न होने के विरोध में 6 अप्रैल से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कहा कि शासन के निर्देश पर राजस्व परिषद ने विनियमितिकरण का आदेश जारी किया था। 11 माह व्यतित होने के बाद भी सीजनल संग्रह अमीनों व अनुसेवकों का विनियमितिकरण नहीं हुआ है। जिससे सीजनल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सीजनल अमीन व अनुसेवक जीवन के अन्तिम पड़ाव पर हैं । शासन के आदेशों कि अवहेलना से व जिलाधिकारी कार्यालय कि लापरवाही के कारण सीजनल संग्रह अमीनों व अनुसेवकों का विनियमितिकरण नहीं हो पा रहा है। बहुत से कर्मचारी विना विनियमितिकरण के सेवा निवृत्त हो गये हैं। जिला अध्यक्ष प्रवीण बाजपेई ने कहा कि अब हम अन्याय के खिलाफ आर पार कि लड़ाई लड़ेंगे। विना विनियमितिकरण हुए हम आन्दोलन समाप्त नहीं करेंगें ।उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त पद संग्रह अमीनों व संग्रह अनुसेवकों के खाली है। उसके बावजूद सीजनल संग्रह अमीन व अनुसेवकों का विनियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। इससे सीजनल संग्रह अमीनों व अनुसेवकों में गहरा रोष व्याप्त है।
आज कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष प्रवीण वाजपेई, संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र कुमार, योगेश कुमार, महावीर कुरील, बालक राम, दशरथ आदि शामिल थे।
