कानपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर घायल
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीएनबी चौराहे के पास तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट कार ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक युवक का पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
