लोक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमिश्नरेट कानपुर नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी, दीपक शर्मा,सम्मानित

कानपुर। लोक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आरोग्य दर्पण के तत्वाधान में “पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” का भव्य आयोजन लखनऊ के महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल क्लार्क अवध में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज सेवा, प्रशासनिक कार्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में, कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी,कमिश्नरेट कानपुर नगर , श्री दीपक शर्मा को उनके उत्कृष्ट लोक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अपरिहार्य कारणों से समारोह में उपस्थित न हो पाने के कारण उन्हें यह सम्मान बाद में विशेष रूप से प्रदान किया गया।

यह सम्मान श्री सैयद अली अब्बास, पूर्व ओएसडी, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, भारत सरकार के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आरोग्य दर्पण के सीईओ एवं आयोजन समिति के चेयरमैन श्री रामप्रकाश वर्मा तथा श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, मजिस्ट्रेट, सीडब्ल्यूसी कानपुर नगर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *