दिनांक 22/03/2026
आज दिनांक 22 मार्च 2026 दिन रविवार को श्री सनातन धर्म मोहन मन्दिर ने अपना 78वाँ रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोमा यात्रा मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर गोविन्द नगर मेन बाजार से होते हुये चावला चौराहा, नन्द लाल चौराहा से मन्दिर प्रांगण में समाप्त हुई।
इस शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियो को दर्शाया गया, जिसमें भगवान राम दरबार, शिव परिवार, गंगा अवतरण, दुर्गा जी दरबार, लक्ष्मी नारायण दरबार इत्यादि दर्शाये गये ।
शोभा यात्रा का उद्घाटन मलिक श्री विजय कपूर जी (चेयरमैन को-आ० इस्टेट दादा नगर) एवं चेयरमैन अजय कपूर (पूर्व विधायक) द्वारा किया गया ।
इस शोभा यात्रा में बलदेव राज मल्होत्रा (अध्यक्ष सनातन धर्म मोहन मन्दिर), भारत भूषण कपूर, अनिल कूपर, सुनील दीक्षित, अनिल बजाज, अनिल यादव (सभासद), नीरज चढ्ढा, मयंक पाण्डेय, पुजारी गण राम कुमार पाठक, सुधीर झा, संजय कत्याल, राहुल बघेल, कमल द्विवेदी, विवेक चोपड़ा, कृष्णा चोपड़ा. संजय कुमार, देवेन्द्र सच्चर, मुन्ना विश्वकर्मा इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
