छात्रों ने शहर के ऐतिहासिक व पौराणिक स्मारकों का भ्रमण कर उठाया लुफ्त
नरवल। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने शिक्षकों के साथ कानपुर दर्शन में बिठूर के पौराणिक , धार्मिक व ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर देश की विरासत से परिचित हुए।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार कानपुर दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खंडों सहित सरसौल क्षेत्र विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के 2सौ छात्र-छात्राओं ने इस्कॉन मंदिर,सुधांशु आश्रम,ध्रुव टीला,एवं बिठूर म्यूजियम सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला समन्वयक अनिरुद्ध सिंह के संयोजन में इसका आयोजन किया गया।
“शैक्षणिक भ्रमण” का प्रमुख उद्देश्य परिषदीय विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं ठहराव में वृद्धि करना, विद्यालयों के प्रति आकर्षण बढ़ाना, कक्षा में पढ़ाए जाने वाले इतिहास से जुड़े विषय को वास्तविक रूप से अवलोकित करते हुए समृद्ध भारत की ऐतिहासिक धरोहरों, स्मारकों को प्रत्यक्ष रूप से देखना समझना एवं अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों को गौरवान्वित महसूस कराना रहा।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस निःशुल्क भ्रमण यात्रा में बच्चे बसों द्वारा अपने विद्यालय से आकर भारतीय संस्कृति, पौराणिक स्थल, आजादी के जंग में रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका, बिठूर स्थल का महत्व तथा बिठूर म्यूज़ियम में रखे हुए ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्र एवं तस्वीरें, ध्रुव टीला, धार्मिक स्थल इस्कॉन मंदिर तथा रमणीय सुधांशु आश्रम का भ्रमण कराते हुए इन सभी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।
जिसका बच्चों ने मंत्र मुग्ध होकर अनुभव प्राप्त किया। विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण यात्रा कौतूहल से भरी, आनंदमयी, अपने मित्रों एवं शिक्षकों के साथ आत्मीय संबंध बनाने में सफल रही।
भ्रमण यात्रा में शिक्षक आशीष सिंह,प्रभात उपाध्याय,
शिवगोविंद साहू,स्वतंत्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, नीलम कनौजिया, आरती सिंह, अनामिका,रेखा, मनीष कुमार, रेनू वर्मा, दीप्ति, आकांक्षा तथा डॉ. प्रगति रघु रहे।
नरवल समाचार व फोटो1
