हेडिंग
बिल्हौर में ईद की रौनक, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद का त्योहार
कैप्शन
शाही ईदगाह से गांव-गांव तक गूंजती रही मुबारकबाद, लोगों ने गले मिलकर दिया अमन-चैन का पैगाम

बिल्हौर, कानपुर नगर। ईद के मुबारक मौके पर पूरे क्षेत्र में खुशी, मोहब्बत और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सुबह सबसे पहले शाही ईदगाह पहुंचकर लोगों को दिली मुबारकबाद पेश की गई। इसके बाद शाही मस्जिद, ग्राम धर्मशाला सहित गुजेपुर, मकनपुर और ककवन गांव में जाकर लोगों से मुलाकात कर ईद की खुशियां साझा की गईं।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता विनय कोरी, आशीष सिंह यादव, प्रदेश सचिव सपा युवजन सभा चटरु, नगर अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी, ओमवीर फौजी, कुलदीप, तिलक सिंह, पप्पू पहलवान, शीबू, आशु यादव, नवीन यादव, राहुल, हितांशु और आदित्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन व तरक्की की दुआ की।
वहीं, ईद के इस पाक मौके पर जिला पंचायत सदस्य नानामऊ गगन ठाकुर ने भी ईद मिलन कार्यक्रम के तहत बिल्हौर क्षेत्र के नसिरापुर, चंपतपुर और बिर्रा खानपुर गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को ईद की दिली मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया।इस मौके पर शराफ़त अली, अमानत अली, साहिल, लाल मोहम्मद, खुदाबक्श, आरिफ़, आसिफ़, शकील, तस्लीम, शरीफ़, रियासत, इजराइल, पंजाबी, रितेश कटियार, पवन दीक्षित, शिखर शुक्ला, आयुष कटियार, यश कटियार सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।ईद के इस मुकद्दस त्योहार पर हर तरफ खुशियों की फिजा छाई रही और लोगों ने मिल-जुलकर मोहब्बत, भाईचारे और एकता का पैगाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *