*आर्केस्ट्रा की धुन पर महाना थिरकते नजर आयें* होली का पर्व पूरे देश में समाप्त हो गया है लेकिन कानपुर की होली पर्व पूरे मार्च माह मनाया जाता है। विश्व प्रसिद्ध होली मिलन 10 मार्च को गंगा मेला के साथ सम्पन्न हुआ। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व युवा हृदय सम्राट करन महाना ने जे के वेलफेयर सेन्ट्रर में भव्य होली मिलन समारोह का विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से महापौर प्रमिला पांडे, करन महाना, सुरेन्द्र अवस्थी, वी डी राय,लाला त्रिवेदी आदि लोग होली महोत्सव का आनन्द ले रहे थे। आर्केस्ट्रा की धुन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व युवा हृदय सम्राट करन महाना, सांसद रमेश अवस्थी,विजय कपूर , अजय कपूर, शिव राम कुशवाहा, लाला त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे। महाराजपुर विधानसभा के हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आर्केस्ट्रा की धुन पर गीत संगीत का आनन्द लेते रहे। इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि होली का त्योहार भाई चारे का त्योहार है इसे हिन्दू व मुस्लिम दोनों समुदाये के लोग मिलकर मनाते हैं। देश में अमन चैन कायम रहे। पिछले 35 वर्ष से लगातार हमारे साथ लगे हुए हैं। जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि है। जो कि परिवार का सदस्य समझते हैं। हम भी उनको परिवार का सदस्य समझते हैं। करन महाना ने कहा कि होलि मिलन समारोह में बड़ी संख्या में परिवार के समस्त के रूप में शोभा बढ़ाई है। सभी का स्वागत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल राय, राकेश तिवारी, लाला त्रिवेदी, नन्दू शुक्ला, कैलाश पांडे, सुमित बघावन सोनू बाबा, अनिता परमार, अशोक मेम्बर, जितेन्द्र चौरसिया, मनोज शर्मा, मनोज सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।
2026-03-22
