आईआईटी कानपुर में “YOUTH AGAINST DRUGS” कार्यक्रम: युवाओं को नशा मुक्ति हेतु किया गया जागरूक.

 

दिनांक 22.03.2026 को अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन्स, श्री सुमित सुधाकर रामटेके द्वारा कल्याणपुर स्थित आईआईटी कानपुर में “YOUTH AGAINST DRUGS” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “नशा सफलता का करें, ड्रग्स का नहीं” टैगलाइन के साथ प्रतिभाग किया गया।

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे एवं ड्रग्स के विरुद्ध संचालित अभियानों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक एवं कानूनी परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

 

साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित कर सहयोग प्रदान करें, जिससे ड्रग्स से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस श्री सुमेध जाधव एवं थाना प्रभारी कल्याणपुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *