आज दिनांक 22.03.2026 पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा रामनवमी एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना किदवई नगर व थाना जूही अंतर्गत बारा देवी मंदिर एवं मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
महोदय द्वारा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को चेक किया गया व पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा एवं सम्बंधित प्रभारी निरीक्षक व पुलिस बल मौजूद रहा ।
