कानपुर में डॉ. राम मनोहर लोहिया जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
कानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर कानपुर नगर में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक समिति द्वारा फूल बाग स्थित लोहिया स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमिताभ बाजपेई (विधायक, आर्यनगर) ने उपस्थित होकर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि लोहिया जी का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा, जिससे आज भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर श्री राम गोपाल पुरी, नवीन दीक्षित, अनुराग वर्मा (अन्नू), आशीष त्रिवेदी, श्याम तिवारी, बंटी शर्मा, बिल्लू वाल्मीकि, अनुज निगम, विनय शुक्ला, शशांक पाठक, आनंद तिवारी, सोनू साहू, कन्हैया जैसवाल, शेरू अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मोहम्मद इमरान, संतोष सविता, साकिब, आशुतोष शुक्ला, भानु गुप्ता, मोंटी सहित बड़ी संख्या में लोहिया समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष अंबर त्रिवेदी ने की, जबकि संचालन अनुराग वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लोहिया जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
