*आज दिनांक 23.03.2026 को तहसील बिल्हौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी महोदय कानपुर नगर ,पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम.कासिम आबिदी महोदय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।*
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित समस्याएं आदि प्रमुख रहीं। उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए एवं जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये
