कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर की क्राइम ब्रांच एडीसीपी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम और पनकी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने 23.501 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पनकी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास तिराहे से अंकित (24) और दीपक जायसवाल (30) को पकड़ा गया। दोनों के पास से तीन बैग में भरा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।इस मामले में थाना पनकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।इस संयुक्त अभियान में पनकी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही।उक्त मामले में एडीसीपी क्राइम ब्रांच सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया की यह जराइम/क्राइम की कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी और अपराध एवं अपराधियों का शहर से मुक्त कराया जाएगा!
