कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन के चौबेपुर थाना पुलिस ने लूट की वारदातों में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर), जिंदा कारतूस और लूटा हुआ माल बरामद हुआ है।चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से शातिर लुटेरे आरोपी को धर दबोचा।पुलिस मुताबिक, आरोपी संजय गौतम उर्फ राहुल (28) निवासी सण्डीला, थाना चौबेपुर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। वह पहले से दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी पर लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत कई गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया जाएगा।चौबेपुर थाना पुलिस टीम की सक्रियता से शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका रही।
