37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर के तत्वाधान में
शहीद दिवस पर पुलिस मॉडर्न स्कूल (PMS) में गूंजा इंकलाब , अमर बलिदानियों की याद में निकाली गई जागरूकता प्रभात फेरी एवं गरिमामयी स्मृति सभा
आज 23 मार्च 2026 को सेनानायक महोदय श्री बी.बी. चौरसिया के निर्देशन में पुलिस मॉडर्न स्कूल द्वारा अमर शहीदों को नमन करने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के छात्रों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वेशभूषा धारण कर साक्षात इतिहास को जीवंत कर दिया।
जागरूकता प्रभात फेरी बच्चों ने वाहिनी के आस-पास प्रभात फेरी के माध्यम से देशभक्ति और पुलिस मॉडर्न स्कूल की आधुनिक व सर्व-सुलभ शिक्ष’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा।
विद्यालय प्रांगण में सेनानायक महोदय ने अमर शहीदों को भावपूर्ण स्मरण करते हुए बच्चों को सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के अदम्य साहस, जीवन और उनके सर्वोच्च बलिदान के बारे में विस्तार से बताया।
प्रांगण में संगीत शिक्षक श्री लाल बहादुर चौरसिया जी ने एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय के स्वर मंदिर संगीत कक्ष में भी उन्होंने कीबोर्ड (पियानो) की सुमधुर धुनों के साथ गीत गाकर वहाँ उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक श्री सुरेंद्र सिंह सहित वाहिनी के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
