*नौबस्ता चौराहा–लखनऊ रोड पर प्राइवेट कारों का जमावड़ा, अवैध सवारी भराई जारी*

 

*कानपुर* के नौबस्ता चौराहा से लखनऊ रोड पर प्राइवेट कारों का लगातार जमावड़ा लगा रहता है, जहां खुलेआम अवैध तरीके से सवारियां भरी जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना इस मार्ग पर प्राइवेट वाहनों द्वारा बिना किसी अनुमति के सवारी ढोने का काम किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ऐसे में जरूरत है कि संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करे, ताकि अवैध संचालन पर रोक लग सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *