कानपुर
चकेरी ज्वैलरी चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार
कानपुर थाना चकेरी क्षेत्र में खाटू श्याम ज्वैलर्स की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी की डीसीपी पूर्वी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी साझा की ।
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि 16-17 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर सोने, चांदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नकदी और डीवीआर चोरी कर लिया था। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गठित सर्विलांस और थाना चकेरी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस टीम ने मंगलवार रात 80 फीट रोड से दो आरोपियों—मोहम्मद शकील और धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद—को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले शाह कमाल को बुधवार तड़के परेड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 130 ग्राम चांदी के जेवर, 159 आइटम आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डीवीआर, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शकील पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। धर्मेंद्र गौतम पर भी पूर्व में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
