
दिनांक 24.03.2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई आयोजित की गई। जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही एवं समाधान की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए।
जन-सुनवाई में उपस्थित प्रत्येक आगंतुक के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष बल दिया गया।
स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
